राशिफल-पंचांग : 15 अक्टूबर 2025

पंचांग 15 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 23 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण नवमीं बुधवासरे दिन 2/44, पुष्य नक्षत्रे शाम 4/50, सिद्ध योगे दिन 9/52, गर करणे सू.उ. 6/16, सू.अ. 5/44, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 15 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, वर्ष के मध्य में तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव बना रहेगा, वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, कार्य क्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी, धन संकट का सामना करना पडेंगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को धन संकट का सामना करना पडेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक परेशानी आ सकती है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी.

——————————————————–

आज का भविष्य – बुधवार 15 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शांतिप्रिय स्वाभाव का होगा, इनकी प्रगति नौकरी के माध्यम से होगी, माता पिता के भक्त होते हैं, धार्मिक आस्था रहती है, जन्म स्थान के पास ही उन्नति एवं भाग्योदय होगा.

——————————————————–

मेष- संतान संबंधी कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिचितों का सहयोग रहेगा, उचित मार्गदर्शन मिलेगा, सुख शांति बनी रहेगी.

वृषभ- व्यवसाय में सफलता हेतु नवीन प्रयास होंगे, पारिवारिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, आरोग्य सुख बना रहेगा, लाभदायक काम बनेगा.

मिथुन- मन धनागम की युक्तयों की ओर केन्द्रित होगा, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद संभव है, आत्म विश्वास बना रहेगा, साहस बढ़ेगा.

कर्क- आलस्य का त्याग करें, जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे, अनसोचे कार्य होने से सहयोग मिलेगा.

सिंह- मन पर नियंत्रण रखकर अपने कत्र्तव्यों के प्रति केन्द्रित हों, मन ढेर सारे पूर्वाग्रह से प्रभावित होगा, ज्ञात भय एवं चिन्ता दूर होगी, मित्रों का सहयोग रहेगा.

कन्या- कार्यो में विलंब होगा, कुछ नई सामाजिक व्यस्ततायें, सामने आयेंगी, महत्पूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, मानसिक चिन्ता रहेगी, कार्यो की रूपरेखा बनेगी.

तुला- मानसिक संतुष्टि रहेगी, यश प्राप्त होगा, मनोरंजन के कार्यो में व्यय होगा, आर्थिक यात्रा का योग बनेगा.

वृश्चिक- धर्म एवं आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगी, यश प्राप्त होगा, प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा, नवीन कार्यो की पूर्ति होगी, माता पिता की चिन्ता होगी.

धनु- परिजनों के सुखद दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केन्द्रित होगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, व्यवसाय में अशांति हो सकती है.

मकर- मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. व्यवसायिक कार्यो में खर्च होगा, परिश्रम अधिक होगा, धार्मिक कार्यो के बनने का योग है.

कुम्भ- इच्छित कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन एवं उत्सव आदि के कार्यो में खर्च होगा, आलस्य से बचना चाहिये, पुराना पैसा प्राप्त होगा.

मीन- भविष्य संबंधी कुछ चिन्तायें मन पर प्रभावी रहेंगी, अचल संपत्ति क्रय पर विचार होगा, जोखिम आदि से दूर रहेंगे, जल्दबाजी न करना हितकर रहेगा.

——————————————————–

व्यापार भविष्य-

कार्तिक कृष्ण नवमीं को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से रूई, सूत, कपास, सन् जट, पाट, बारदाना आदि के भाव में घटबढ़ रहेगी, सोना, चांदी, के भाव मेंउतार चढ़ाव आयेगा, भाग्यांक 2508 है.

——————————————————–

Next Post

गृह युद्ध के मुहाने पर खड़ा पाकिस्तान

Wed Oct 15 , 2025
पाकिस्तान इस समय एक ऐसे बहुस्तरीय संकट से गुजर रहा है, जिसकी जड़ें उसकी सत्ता संरचना, सैन्य वर्चस्व और जातीय विभाजनों में गहराई से धंसी हुई हैं. देश राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा मोर्चे पर एक साथ अस्थिरता झेल रहा है. लेकिन सबसे खतरनाक है, भीतर ही भीतर पनपता गृह-संघर्ष जो […]

You May Like