प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप-

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित विट्ठल होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस इलाके की इस दुर्घटना में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिविल लाइंस इलाके में स्थित बिट्ठल होटल में भीषण आग लग गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक होटल के अंदर 12 लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक होटल के निचले हिस्से से आग भड़कनी शुरू हुई और देखते ही देखते होटल और आसपास के इमारतों में फैल गई। होटल के अंदर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया और चीख-पुकार मच गई। होटल में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल विभाग को लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दमकल विभाग की टीम होटल के ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल के अंदर करीब 12 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं।

पुलिस फिलहाल आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग क्यों और कैसे लगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होटल के पास में लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने के बाद आग भड़की और धीरे-धीरे होटल तक पहुंच गई। प्रशासन फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रहा है। वहीं, शॉर्ट सर्किट की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है।

Next Post

तेलंगाना में अगले चार दिनों के दौरान भीषण लू के आसार: मौसम विभाग

Mon May 18 , 2026
हैदराबाद, 18 मई (वार्ता) मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी चार दिनों के दौरान तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू के आसार हैं। सोमवार को जारी अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में विभाग ने कहा कि राज्य भर में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने […]

You May Like