हैदराबाद, 18 मई (वार्ता) मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी चार दिनों के दौरान तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू के आसार हैं।
सोमवार को जारी अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में विभाग ने कहा कि राज्य भर में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। इसके साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का भी अनुमान जताया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान आदिलाबाद में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
