जीडीए की टीडीएस-06 योजना का प्रकाशन जल्द

ग्वालियर: ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया ने प्राधिकरण की प्रस्तावित टीडीएस-06 योजना (ग्राम भाटखेड़ी से ग्राम रमऊआ) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान योजना के लिए नियुक्त कंसल्टेंट के साथ विस्तृत चर्चा कर विभिन्न तकनीकी एवं विकास संबंधी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कंसल्टेंट द्वारा योजना की वर्तमान स्थिति एवं तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

अध्यक्ष भदौरिया ने योजना से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।बैठक में बताया गया कि टीडीएस-06 योजना का प्रकाशन शीघ्र किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुव्यवस्थित आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के सुनियोजित विकास को गति मिलेगी।
बैठक में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव, संयुक्त संचालक गवली, सहायक संचालक कुशवाह (नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर), सहायक वास्तु नियोजक सत्येन्द्र तोमर, कार्यपालन यंत्री डी.डी. मिश्रा तथा कंसल्टेंट श्रीमती रेबेका जादौन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

मौत के 95 दिन बाद आज अली खामेनेई का होगा अंतिम संस्कार, तीन दिन तक दी जाएगी बिदाई, मोजतबा होंंगे शामिल!

Wed Jun 3 , 2026
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 3 जून से शुरू होगा, जिसमें 20 करोड़़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को […]

You May Like