ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 3 जून से शुरू होगा, जिसमें 20 करोड़़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमलों में हो गई थी। इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता चुना गया था। मोजतबा अमेरिकी हमले के बाद से ही अंडरग्राउंड हैं।
सरकारी मीडिया ने की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने 3 जून को अयातुल्ला अली खामेनेई अंतिम संस्कार की योजना बनाई है। यह उनका अंतिम संस्कार जनता के बीच किया जाएगा और यह कार्यक्रम 3 दिन तक चलेगा। इस दौरान सभी इस्लामिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस कार्यक्रम में मोजतबा खामेनेई शामिल होंगे या नहीं।
कई शहरों में आयोजित होगी शोक सभा
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीर तवातोली-जादेह ने बताया कि कई शहरों में सुप्रीम लीडर की याद में शोक सभाएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम लीडर की याद में जुलूस निकाले जाएंगे, कई शहरी सेंटरों में शोक सभाएं आयोजित होंगे। इनमें राजधानी तेहरान के साथ-साथ कोम और मशहद के धार्मिक सेंटर भी शामिल हैं।
ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के जरिए बात करते हुए, तवाकोली-जादेह ने बताया कि आधिकारिक मंजूर किए गए कार्यक्रम में तीनों तय जगहों पर बड़े पैमाने पर जुलूस होंगे। तवाकोली-जादेह के मुताबिक, अकेले तेहरान में होने वाले मुख्य सेरेमोनियल इवेंट्स के कम से कम 24 घंटे तक चलने की उम्मीद है।
20 मिलियन लोग हो सकते हैं शामिल
अधिकारी ने बताया कि, नगर निगम के अधिकारी अभी राजधानी में होने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इन कार्यक्रमों में कम से कम 20 मिलियन लोग शामिल हो सकते हैं। हम उसी हिसाब से तैयारी कर रहे हैं।
एक और सरकारी मीडिया आउटलेट, IRNA ने बताया कि राजकीय अंतिम संस्कार समारोह जून के बीच में होने की उम्मीद है, हालांकि सही तारीखें और खास समय अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था अंतिम संस्कार
पारंपरिक इस्लामी परंपराओं में आम तौर पर यह जरूरी है कि मौत के कुछ दिनों के अंदर दफनाने की रस्में और आखिरी कार्रवाई की जाए, ईरानी अधिकारियों ने युद्ध के चलते पहले अंतिम संस्कार को अनिश्चित काल के लिए टालने का फैसला किया था। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत अमेरिकी हमले के पहले ही दिन हो गई थी।
