बेकाबू ट्रक घर में घुसा, महिला घायल, मकान क्षतिग्रस्त

शिवपुरी: शिवपुरी से मुरैना की ओर पहाड़गढ़ कस्बे से गुजर रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़गढ़ कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित रामस्वरूप रजक के घर में घुस गया। हादसे में मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। घर में मौजूद रामस्वरूप रजक की पत्नी घायल हो गई, उन्हें पहाड़गढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक चालक बंटी के अनुसार उसने ट्रक को गुना से लोड किया था। वह गुना से शिवपुरी होते हुए पहाड़गढ़ के रास्ते मुरैना जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक जब्त कर लिया है।

Next Post

नोएडा में एक व्यक्ति के मेट्रो लाइन पर उतर जाने से अफरा तफरी मची

Wed Jun 3 , 2026
नोएडा, 03 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के आगे नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन पर मंगलवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के ट्रैक पर उतर जाने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मेट्रो ट्रेन […]

You May Like