फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की रोमांटिक फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और नई तारीख भी सामने आ गई। तो चलिए जानते हैं फिल्म कब थिएटर में धमाल मचाएगी।
अभिनेत्री फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ जल्द ही दर्शकों के दिलों को छूने आ रही है। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए एक खूबसूरत मोशन पोस्टर शेयर किया। पहले यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब यह 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।
इंस्टाग्राम पर फिल्म की टीम ने लिखा कि “अपने कैलेंडर में नोट कर लीजिए, प्यार का सबसे खूबसूरत इम्तिहान अब 28 नवंबर को देखने को मिलेगा।” इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।
