ग्वालियर: मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जिले के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे समस्त आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को लेकर कल 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे न्यू कलेक्ट्रेट में जिलाधीश को ज्ञापन दिया जाएगा।
यह जानकारी कोमल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, म. प्र. संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आज दी है।
