जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गतशासकीय हाई स्कूल गुनहरू मोहसाम में चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस ने बताया कि रमा शर्मा 58 वर्ष निवासी इंद्रलोक कालोनी महाराजपुर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय हाई स्कूल गुनहरू मोहसाम में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है मंगलवार शाम भृत्य राजीव सक्सेना स्कूल बंद कर एक चाबी राजीव सक्सेना अपने साथ लेकर चला गया था.
आज सुबह लगभग 6-45 बजे उसके स्कूल का चौकीदार संतोष लोधी निवासी मोहसाम ने उसे फोन कर बताया कि स्कूल के आफिस का ताला टूटा हुआ है, आफिस में चोरी हो गयी है तो वह स्कूल जाकर देखी, स्कूल के मेन गेट का उसके कार्यालय एवं रसोई कक्ष का ताला टूटा था उसके कार्यालय में एलईडी, इनवर्टर की बेटरी, वाईफाई बाक्स तथा रसोई कक्ष का गैस चुल्हा गैस सिलेण्डर,आटे से भरी स्टील की टंकी कुल कीमत लगभग 45 हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गया हैै।
