जबलपुर:माढ़ोताल व कटंगी थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए।माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि सुशील इनवाति 37 वर्ष निवासी ग्राम सालीवाड़ा बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सालीवाड़ा हाईवे में नई मंडी के सामने मोटर सायकल क्रमांक एमपी 34 जेड ए 3665 के चालक ने उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं सोमती कुमरे गिर गये जिससे दोनों को पैर में चोटें आयीं।
इसी प्रकार कटंगी थाना में साजिद मंसूरी 30 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 9 मदार चौक कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रज्ञाधाम मोड के पास ग्राम कुलुआ तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीके 2884 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये निजामुद्दीन एवं वसीर खान को पीछे से टक्कर मारते हुये वहीं पास में खड़ी एक महिला केा टक्कर मारकर कटंगी तरफ भाग गया। टक्कर लगने से तीनों केा चोटें आईं, महिला ने अपना नाम अनीता बर्मन निवासी हटा बतायी, तीनों घायलों को प्राईवेट वाहनों से अस्पताल ले जाया गया।
