कानून सबके लिए समान, अवैध लाउड स्पीकर हटाने में MP अब्बल

इंदौर: शहर के एक प्रमुख गार्डन में आयोजित अखिल भारतीय बैठक के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और अन्य नेता उपस्थित थे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कानून व्यवस्था और नियमों के पालन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार तीनों कानूनों को लागू करने में सबसे तेजी से काम कर रही है.
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार बनने के बाद लाउड स्पीकर के शोर पर नियंत्रण किया गया.

“आप अपने-अपने धर्म के अनुसार इबादत करें, इसमें कोई रोक नहीं है, लेकिन कानून का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है,” उन्होंने कहा. उन्होंने यह भी बताया कि 60 हजार से अधिक अवैध लाउडस्पीकर हटाने का कार्य मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया है. वहीं डॉ. यादव ने मांस और मछली बिक्री को लेकर फूड सेफ्टी नियमों के अनुपालन पर भी विशेष जोर दिया.

उनका कहना था कि राज्य में किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून सबके लिए समान है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दलाल बाग पहुंचे और श्रीजैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के 14वें अधिवेशन एवं श्रीसंघ मिलन समारोह में शामिल हुए. इसके बाद मुख्यमंत्री अपने आगामी कार्यक्रम के लिए भोपाल के लिए रवाना हो गए. इस बैठक और कार्यक्रमों में सीएम ने यह संदेश भी दोहराया कि कानून के पालन में कोई भेदभाव नहीं होगा और सभी नागरिकों की सुरक्षा व नियमों की पालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Next Post

CM ने किसान के साथ धोखाधड़ी मामले में 420 का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए

Sat Sep 13 , 2025
रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सैलाना में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान पूनम से मुलाकात की और पता चला कि उनके साथ कुछ धोखाधड़ी कर पुरानी गाड़ी बेची गई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी […]

You May Like

मनोरंजन