ऑर्डर में देरी पर ढाबे में भिड़े दो पक्ष

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत छीतापाल तिराहा स्थित ढाबा में ऑर्डर में देरी होने पर दो पक्ष भिड़ गए जिसके बाद मारपीट और तोडफ़ोड़ हो गई। जिसमें ढाबा संचालक, कर्मचारी और ग्राहक को चोटें आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक योगेश सिंह उर्फ पप्पू राजपूत 32 वर्ष निवासी छीतापाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह छीतापाल तिराहा में ढाबा चलाता है.

शाम 5-30 बजे दीपंाशु राजपूत अपने साथ पड़रिया निवासी सक्षम राजपूत को लेकर आया और बेसबाल के डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। इस दौरान दो अज्ञात युवकों ने भी उसके साथ मारपीट की। कर्मचारी पंकज बर्मन बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।इसके बाद सभी ने ढाबा में घुसकर टेबल कुर्सी खाना की भट्टी, खाने पीने के सामान में तोडफ़ोड़ कर दी।

वहीं दीपंाश राजपूत 20 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेती किसानी करता है, अपने मामा के लडक़े प्रेम सिंह राजपूत के साथ छीतापाल तिराहा ढाबा खाना खाने गया था, शाम लगभग 6 बजे उसने ढाबा चलाने वाले पप्पू सिंह राजपूत को रोटी सब्जी लगाने का आर्डर दिया। काफी समय इंतजार करने के बाद भी हमें खाना नहीं भेजा तो उसने दोबारा खाना लगाने के बोला, इसी बात पर पप्पू राजपूत विवाद करने लगा, पप्पू और ढाबा में काम करने वाला पंकज बर्मन दोनों उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी।

Next Post

फोटो डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक, खाते से उड़े दो लाख

Sat May 3 , 2025
जबलपुर: साइबर ठग ने एक वृद्ध के वाट्सअप पर फोटो भेजी। जिसे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से 2 लाख 1 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिए गए। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक प्रदीप जैन […]

You May Like