अनियंत्रित ई-रिक्शा राहगीर को टक्कर मार पलटा,चार घायल

जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत मनियारी कला तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिपरिया बनियाखेड़ा निवासी अरविंद पटेल (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी लखन पटेल और गोपाल पटेल के साथ पैदल घर लौट रहा था।

मनियारी कला तिराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे गोगो ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड बी 8179 के चालक ने लखन पटेल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में लखन पटेल के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद ई-रिक्शा में चीख-पुकार मच गई। अरविंद और गोपाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ई-रिक्शा में सवार यात्रियों ने अपने नाम इंद्रजीत बर्मन, गौरीशंकर काछी और ब्रजेश यादव बताए। इन तीनों यात्रियों को भी चोटें आई थीं।

Next Post

पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अनियमितता को लेकर चुनाव आयोग ने दो अधिकारियों के निलंबन के निर्देश दिए

Sun Nov 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में पीलीभीत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 127 की मतदाता सूची तैयार करने में अनियमितता बरतने के मामले में दो अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश दिए हैं। आयोग ने इन अधिकारियों के साथ-साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ […]

You May Like