मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली

ग्वालियर। शनिवार को धनतेरस के अवसर पर मानव अधिकार प्रोटेक्शन जिला इकाई ग्वालियर द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। झांसीरोड स्थित साइंस कॉलेज के पास झोपड़ पट्टी में रहने वाले बच्चों एवं उनके परिजनों के बीच प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा, प्रदेश संरक्षक वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन, जिलाध्यक्ष रेखा गंभीर ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर बच्चों को फुलझड़ी फटाखे व मिठाइयां बांटी, साथ ही दीप जलाकर सभी को बधाई दी और बच्चों के साथ अनार फटाखे भी जलाए। इस अवसर पर रवि जैन, राहुल कुशवाह, मोहित शर्मा मौजूद रहे।

Next Post

सेवा पथ परिसर में 22 को होगा सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव

Sat Oct 18 , 2025
ग्वालियर । गत 15 वर्षों से आयोजित सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न सेवा पथ परिसर में मनाया जाएगा । पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया द्वारा सन् 2010 से स्थापित परम्परा के अन्तर्गत कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे भगत सिंह नगर स्थित सेवापथ परिसर […]

You May Like