बलिहारी गुरू आपकी…

सीहोर. पदवी में भगवान से भी ऊंचा दर्जा रखने वाले गुरू के पद पखारने के लिए गुरुपूर्णिमा पर आश्रमों में शिष्यों की लंबी कतारें लगी रहीं. शहर के समीपस्थ कुबेरेश्वर धाम पर गुरुपूर्णिमा को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. देश के कोने- कोने से आए हजारों शिष्यों ने पं. प्रदीप मिश्रा से दीक्षा ली. कुबेरश्वर धाम पर एक सप्ताह से लोगों का जमावड़ा बना हुआ था. गुरुवार को तो श्रद्धालुओं से पूरा धाम खचाखच भर गया था. सुबह सात बजे से पंडित श्री मिश्रा ने यहां पर आए श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से देर शाम तक दीक्षा ग्रहण करने के साथ दर्शन, प्रवचन और भगवान की पूजा अर्चना की.

इसके अलावा त्यागी बाबा के आश्रम पर भी हजारों शिष्यों ने महंत उद्दवदास जी से आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर हर साल की तरह विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था. ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से शिष्य आए थे. देर शाम तक शिष्यों का तांता लगा रहा.

नगर के राठौर मोहल्ला गंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भी गुरु दीक्षा का आयोजन किया गया. पंडित महादेव शर्मा एवं पं. वासूदेव शर्मा ने सैकड़ों शिष्यों को दीक्षा दी. इस दौरान शिष्यों ने गुरुजनों का सम्मान किया. इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजन किए गए. शिष्यों ने अपने गुरु की पूजन कर आशीर्वाद लिया.

 

 

Next Post

आफत की बारिश थमी, खतरा बरकरार

Fri Jul 11 , 2025
बुधनी. बारिश का दौर थमने और मौसम साफ होने के कारण नर्मदा का जलप्रवाह थोड़ा कम हो गया. नांदनेर के पुल से एक बार फिर आवाजाही शुरू हो गई है. हालांकि खतरा अभी भी बना हुआ है, क्योंकि बरगी डेम के गेट खुलने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ेगा […]

You May Like