आफत की बारिश थमी, खतरा बरकरार

बुधनी. बारिश का दौर थमने और मौसम साफ होने के कारण नर्मदा का जलप्रवाह थोड़ा कम हो गया. नांदनेर के पुल से एक बार फिर आवाजाही शुरू हो गई है. हालांकि खतरा अभी भी बना हुआ है, क्योंकि बरगी डेम के गेट खुलने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ेगा जिससे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

क्षेत्र में लगातार बारिश होने के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था.कई गावों को जोडऩे वाले रास्तों पर पानी आने से आवागमन प्रभावित हो गया था. बारिश का दौर थमने से जलस्तर कम हो रहा है. नांदनेर- बाबई मार्ग पर बने पुल पर आवागमन शुरू हो गया है. वहीं तहसील के गांव सोमलवाड़ा, सूडानिया और चांचमऊ जाने वाले रास्तों पर अभी पानी होने पर बेरिकेटिंग कर आवागमन रोका हुआ है. सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम चौकीदार और बल लगाया गया है.

कार बही, दो युवक बाल- बाल बचे

बारिश के चलते नदी- नाले उफान पर हैं. प्रशासन की हिदायतों के बाद भी लोग अपनी जान को खतरे में डालने से हिचक नहीं रहे. ऐसा ही एक मामला रेहटी थाना क्षेत्र में धामांडा नाले पर घटित हुआ. बताया जाता है कि रेहटी नगर के समीप स्थित उक्त नाला उफान पर था. पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था. इस दौरान वहां से गुजर रही कार के चालक ने पुलिया को पार करने का प्रयास किया. इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोका भी पर वह नहीं माने. जैसे ही कार पुलिया के बीच पहुंची तेज बहाव के चलते कार असंतुलित हो गई और नाले में जा गिरी. ग्रामीणों द्वारा तत्परता का परिचय देते हुए दोनों युवकों को निकाल लिया गया. अन्यथा जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था.

 

 

Next Post

पटाखा फोडऩे वाली बुलेट जप्त

Fri Jul 11 , 2025
आष्टा. पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर पटाखा फोडऩे वाली बुलेट को जप्त कर न्यायालय में पेश किया. जहां चालक पर जुर्माना लगाया गया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने रात्रि में गश्त के दौरान एक बुलेट बाइक को जप्त किया गया. बताया जाता है कि बुलेट चालक मुकेश […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।