पटाखा फोडऩे वाली बुलेट जप्त

आष्टा. पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर पटाखा फोडऩे वाली बुलेट को जप्त कर न्यायालय में पेश किया. जहां चालक पर जुर्माना लगाया गया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने रात्रि में गश्त के दौरान एक बुलेट बाइक को जप्त किया गया. बताया जाता है कि बुलेट चालक मुकेश आ. गोरेलाल बंजारा निवासी पचोर जिला राजगढ़ द्वारा अपनी बुलेट बाइक में गैरकानूनी पटाखा साइलेंसर लगाकर शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था. उसकी इस हरकत से आम जनता में भय और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो रही थी.

Next Post

फार्मासिस्ट से मत्स्य उद्यमी बनीं लवली गुप्ता

Fri Jul 11 , 2025
भोपाल। शहर की रहने वाली लवली गुप्ता समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं. लवली ने यह सिद्ध कर दिया कि जब संकल्प मजबूत हो और दिशा सही हो, तो कोई भी राह असंभव नहीं होती. पेशे से फार्मासिस्ट रहीं लवली ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते फार्मा कंपनी […]

You May Like