पेट्रोल पंप पर विवाद,कार में टक्कर मारने के बाद बदमाशों ने युवक को पीटा

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में टक्कर मारने की बात को लेकर विवाद हो गया। एक्टिवा सवार दो युवकों ने कार चालक के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, फरियादी राजेश पिता जमनालाल पवार निवासी ई-सेक्टर, चंदन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी कार नंबर एमपी 09 डब्ल्यू एफ 3763 में बाठिया पेट्रोल पंप, एयरपोर्ट रोड पर पेट्रोल भरवा रहे थे।

इसी दौरान एक एक्टिवा एमपी 09 एटी 8461 पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने राजेश की कार में टक्कर मार दी।जब राजेश ने एक्टिवा सवारों को गाड़ी धीरे चलाने की सलाह दी, तो वे आगबबूला हो गए। एक्टिवा चलाने वाले युवक ने राजेश को गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि एक्टिवा चालक ने अपने साथी से कहा राजकुमार नीचे उतर, इसको बताते हैं।

जिस पर राजकुमार और उसके साथी अज्जू ने नीचे उतरकर राजेश के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।अचानक हुए इस हमले से पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर लोग जमा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। एरोड्रम पुलिस ने राजेश पवार की शिकायत पर आरोपी राजकुमार और अज्जू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

चरित्र शंका में पति ने पत्नी को पानी के पाइप से बेरहमी से पीटा

Sun May 3 , 2026
इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र के पालाखेड़ी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी पति ने पत्नी को लोहे या लकड़ी के बजाय पानी भरने वाले पाइप से शरीर के हर हिस्से पर वार कर लहूलुहान कर दिया।पुलिस […]

You May Like