तेंदूखेड़ा में ऑटो मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर

तेंदूखेड़ा/दमोह। तेंदूखेड़ा नगर में शनिवार देर शाम एक ऑटो मोबाइल दुकान में अचानक भीषण आग लग गई.आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया.बताया जा रहा है कि दुकान में ऑयल, ग्रीस और स्पेयर पार्ट्स होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। दुकान से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग से लाखों रुपये के सामान के जलकर खाक होने की आशंका है। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Post

कलेक्टर के क्षेत्र भ्रमण में मिली शिकायतों के बाद पटवारी निलंबित

Sun Jun 7 , 2026
सीधी।कलेक्टर विकास मिश्रा के राजस्व निरीक्षक मंडल खड्डी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर खड्डी खुर्द एवं खड्डी कला हल्के के पटवारी बृजेश कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है।क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित विभिन्न […]

You May Like