अधिक दर पर बेची उर्वरक, वीडियो वायरल, लायसेंस निलंबित

जबलपुर: किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय करने का वीडियो वायरल होने के बाद कृषि अधिकारियों द्वारा की गई जांच में दोषी पाए जाने पर बरगी स्थित एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उप संचालक कृषि डॉ. एस के निगम ने बरगी स्थित मेसर्स पिपलेश्‍वर महादेव का उर्वरक विक्रय लायसेंस निलंबित कर दिया है।

कार्यालय उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मेसर्स पिपलेश्‍वर महादेव का उर्वरक लायसेंस निलंबित करने की यह कार्यवाही इस प्रतिष्‍ठान से अधिक दर पर उर्वरक का विक्रय करने का वीडियो वायरल होने पर निरीक्षण के बाद की गई है। उर्वरक निरीक्षक द्वारा किये गये निरीक्षण में इस प्रतिष्‍ठान को कैश एवं क्रेडिट मेमो जारी न करने का दोषी भी पाया गया था।
सिहोरा, कटंगी में भी कार्यवाही
कार्यालय उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास के अनुसार मेसर्स पिपलेश्‍वर महादेव बरगी का उर्वरक लायसेंस निलंबित करने के अलावा उप संचालक कृषि द्वारा विभिन्‍न तरह की अनियमित्‍ताएं पाये जाने पर सिहोरा के मेसर्स अभिषेक ब्रदर्स का उर्वरक लायसेंस, कटंगी स्थित एग्रो हब किसान की दुकान का बीज लायसेंस एवं जबलपुर स्थित वर्णिका एग्रो सेल्‍स का कीटनाशक लायसेंस भी निलंबित किया गया है।

Next Post

पॉश कॉलोनियों में पेयजल संकट: एक साल से जूझ रहे रहवासी, नपा से नाराज

Tue Sep 30 , 2025
राजगढ़। नगर के वार्ड 14 स्थित शिक्षक कालोनी एवं गायत्री कॉलोनी के रहवासियों को बीते एक साल से पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नपा के जिम्मेदारों को कई बार अपनी परेशानी से अवगत कराने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल पाया है. […]

You May Like