पंचांग 28 फरवरी 2026:-
रा.मि. 09 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल द्वादशी शनिवासरे रात 8/4, पुनर्वसु नक्षत्रे दिन 9/10, सौभाग्य योगे शाम 4/50, वव करणे सू.उ. 6/16, सू.अ. 5/44, चन्द्रचार कर्क, पर्व- गोविन्द द्वादशी, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 28 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, पारिवारिक समस्या में व्यस्तता रहेगी, अधिकारी के कोप का सामना करना होगा, मन व्यथित रहेगा, वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, स्थिति सुधरेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, मन व्यथित रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा, कक्र्र राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का मन परेशान रह सकता है, अधिकारी से मतभेद बढ़ेंगे, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शिक्षा आदि में लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
———————————————————
आज का भविष्य- शनिवार 28 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गौर वर्ण का लम्बा दुबला पतला बुद्धिमान एवं निर्भीक मन की बात दूसरों पर जल्दी प्रकट नहीं करेगा. इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी. इंजीनियरिंग क्षेत्र में उन्नति करेगा. माता का भक्त होगा.
———————————————————
मेष- प्रभावशाली लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा. अधिक भरोसे में नुकसान हो सकता है. नवीन योजनाओं का विकास होगा. महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी.
वृषभ- छोटी सी बात को लेकर विवाद की संभावना है. सावधानी रखें, धैर्य से काम लें. शत्रु वर्ग परास्त होगा. माता पिता की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.
मिथुन- युवाओं को मेहनत का प्रतिफल मिलेगा. बच्चों को जोखिम के कार्य से दूर रखें. व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्य की जवाबदारी बढ़ेगी.
कर्क- लापरवाही नुकसानदायी हो सकती है, नए प्रोजेक्ट को लेकर आप चिंतित रहेंगें. संतान की चिंता रहेगी. यात्रा में सावधानी अपेक्षित है. अनुकूल समय का लाभ मिलेगा.
सिंह- आप परिवार की खुशियों को लेकर लगातार प्रयासरत् रहेगें. मानसिक अस्थिरता रहेगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.
कन्या- कैरिअर में अच्छे अवसर मिलेंगे कार्य स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें. आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है. नवीन योजनाओं का शुभारम्भ होगा.
तुला- गिरते स्वास्थ्य के कारण आपकी कार्यक्षमता पर विपरीत अवसर पड़ेगा, जिससे कार्यों में देरी संभव है. किसी अनसोचे कार्य में व्यस्त रहना होगा.
वृश्चिक- धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. यात्रा में सावधानी रखें. सोच समझकर कार्य करें. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी.
धनु- आप पारिवारिक मामलों के समाधान को लेकर चिंतित रहेंगे. वाकपटुता से काम बिगड़ सकता हैं पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा.
मकर- आपके व्यवहार में बदलाव से सहयोगी आश्चर्य में पड़ जायेगें. संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा. आर्थिक कार्यों में सफलता के योग हैं. कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा.
कुम्भ- व्यवसायिक कार्यों के बीच तालमेल बैठाकर चलना होगा अन्यथा मुश्किल में पड़ जायेगें. अधिनस्थ वर्ग के सहयोग से लाभ मिलेगा. बेरोजगारों को सफलता मिलेगी. कार्य बनेगा.
मीन- महत्वपूर्ण मामलों को टालने की बजाय शीघ्र निर्णय लें. अतिथि आगमन होगा. इष्टमित्रों का सहयोग मिलेगा. धर्म-कर्म, आध्यात्मिक कार्यों में रूचि रहेगी.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन शुक्ल द्वादशी को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, निकिल आदि वस्तुओं में नरमीं होगी. सरसों, अरंडी, मूंग, मोट के भाव में तेजी की चाल चलेगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च के भाव में पूर्ववत् रहेंगे. भाग्यांक 1487 है.
———————————————————
