श्योपुर:जिले के कराहल थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने आज देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।कराहल के चिन्ताहरण मोहल्ला निवासी रामसिंह कुशवाह (43) ने थाने में घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पदमा कुशवाह (19) ने बीती देर रात अपने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली।
घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर मौजूद थे। परिजनों को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कराहल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
