पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; गायब सामान की लिस्ट न मिलने से बढ़ी उलझन

भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह के मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है. मकान के अंदर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है. इसकी कोई भी सूची पुलिस को नहीं मिली है. गिरिबाला सिंह के भाई ने उनके मकान में चोरी की शिकायत की है लेकिन, चोरी हुए सामानों का उन्होंने उल्लेख नहीं किया है. ऐसे में पुलिस के सामने कई चुनौतियां भी बनी हुई है.

थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पूर्व जज के भाई इन दिनों उनके मकान में रहते हैं. मकान में चोरी के मामले में उन्होंने थाने में सूचना दी. मकान के अंदर से क्या-क्या सामान चोरी गया है. इसकी जानकारी गिरिबाला सिंह के भाई को नहीं है. दुबे ने कहा कि मकान के अंदर से कौन सा सामान गायब है. इसकी शिकायत होने पर ही पुलिस चोरी गए सामान की तलाश करेगी. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. उसके पास से गिरिबाला सिंह के मकान के अंदर से गायब बर्तन बरामद किए गए हैं. गिरिबाला सिंह के भाई ने बर्तनों की पहचान भी की है.

Next Post

करंट के चपेट में आए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। कोतवाली थाना इलाके में करंट के चपेट में आए एक 53 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक पीर गेट के पास चाय-नाश्ते का ठेला लगाते थे. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक चेतराम कहार पीर गेट […]

You May Like