एचआईएल जीसी ने अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हराया

रांची, (वार्ता) एचआईएल जीसी ने सोमवार को पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के मैच में अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हरा दिया।

आज यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में एचआईएल जीसी के लिए केन रसेल ने (14वें, 33वें, 47वें) और सैम वार्ड ने (23वें) मिनट में गोल किए, जबकि अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स के लिए ब्लेक गोवर्स ने (32वें) और उत्तम सिंह ने (56वें) मिनट में गोल किए।

इस जीत के साथ ही एचआईएल सीजी अंक तालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं यह इस सीजन में ड्रैगन्स की पहली हार है।

 

Next Post

एसबीसी सचिव पद से हटाई गई गीता शुक्ला को झटका

Tue Jan 13 , 2026
सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के आदेश को रखा बरकरार जबलपुर: सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस मनोज कुमार मिश्रा व जस्टिस मनमोहन की युगलपीठ ने एमपी स्टेट बार काउंसिल के सचिव पद से हाइकोर्ट के आदेश के बाद हटाई गई गीता शुक्ला को कोई राहत देने से इंकार कर दिया है। सुकों […]

You May Like