इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्रेमी की शादी की खबर से आहत होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली. रविवार शाम 19 वर्षीय हर्षिता प्रजापत का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा कि वह पंकज के बिना नहीं जी सकती और उसकी शादी के चलते जान दे रही है.
हर्षिता का पंकज नामक युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसकी दो दिन बाद शादी होनी थी. परिजनों के मुताबिक पंकज ने हर्षिता से शादी से इनकार कर दिया था. हर्षिता एक निजी ऑफिस में काम करती थी, जबकि उसके पिता ई-रिक्शा चालक हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
