
पांढुरना। शिक्षा के क्षेत्र में नगर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब पांढुर्णा द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हाल ही में घोषित जेआरएफ (Junior Research Fellowship) और नेट (National Eligibility Test) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अजय का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।
प्रतिभाओं का सम्मान 000
कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों प्रमोदिनी धुंडे, रशमी मेश्राम, वैभव आखरे, आशिष देशभ्रतार, जितेन्द्र धुंडे ने सफल अजय को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने अजय की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। वक्ताओं ने कहा कि पांढुर्णा जैसे छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में सफलता पाना न केवल परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
युवाओं के लिए प्रेरणा 000
समारोह को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने कहा, “हमारा उद्देश्य इन युवाओं की सफलता को पहचान देना है ताकि नगर के अन्य विद्यार्थी भी इनसे प्रेरणा लेकर उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।” सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अभिभावकों को देते हुए अपनी तैयारी के अनुभव साझा किए।
उपस्थिति
इस अवसर पर रोटरी क्लब पांढुर्णा के समस्त पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् और विद्यार्थियों के परिजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सफलता के साथ हुआ।
