रानी अवंतीबाई की जयंती पर मक्सी में गूंजे जयकारे

मक्सी, 1857 की क्रांति की वीरांगना एवं रामगढ़ की महारानी रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर रविवार को मक्सी में लोधी समाज द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया. हाथों में भगवा ध्वज, बैंड बाजों और ढोल ताशों की गूंज तथा अवंतीबाई लोधी अमर रहें के जयघोष से नगर का वातावरण देशभक्ति और गौरव की भावना से सराबोर रहा. समारोह में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए.

चल समारोह की शुरुआत लोधी धर्मशाला से हुई. इससे पहले समाजजनों ने रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके बाद रानी की तस्वीर को सुसज्जित बग्घी में विराजमान कर चल समारोह नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ. समारोह पुराने एबी रोड होते हुए नई आबादी कॉलोनी पहुंचा, जहां नर्मदेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से पोहे का भंडारा आयोजित कर समाजजनों का स्वागत किया गया. इसके बाद गली नंबर 1, 2 और 3 से होते हुए समारोह पुन: एबी रोड पहुंचा. इस दौरान आनंद केरवाल एवं राहुल बाबूसिंह केरवाल के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. कैलाश लोधी ठेकेदार एवं बंटी लोधी की ओर से पोहे का भंडारा आयोजित किया गया.

गोलू पटेल-नानू पंड्या के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

पुराना एबी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने मक्सी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल, महामंत्री सुनील नानू पंड्या, मंत्री दयाराम मंडलोई, मनोज पटेल, मुकीम पठान, एल्डरमैन कृष्णालाल भावसार, कैलाश मंडलोई, राधेश्याम परमार, दिलीप आरोल एवं मंडल मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता ने पुष्पवर्षा एवं साफा पहनाकर ओर आलू बड़े का भंडारा कर चल समारोह का स्वागत किया. वहीं नया बाजार स्थित हिंदू उत्सव समिति की ओर से हंसराज जैन, हरीश भावसार एवं सुनील भावसार सहित सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर समाजजनों को भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया. चल समारोह में अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल सिंह राजपूत एवं देवास के प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष रमेश कौशल सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष पूजा मोड़सिंह लोधी, वरिष्ठ समाजसेवी मिश्रीलाल लोधी,लक्ष्मीनारायण लोधी, निलेश लोधी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे. चल समारोह के साथ मक्सी पुलिस की टीम भी पूरे मार्ग पर मौजूद रही और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालती रही. नगर भ्रमण के बाद चल समारोह गंगा घाट होते हुए पुन: लोधी धर्मशाला पहुंचा, जहां लोधी गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

Next Post

कैंडल मार्च के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने

Sun Aug 16 , 2026
रीवा, भाजपा द्वारा वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में सिरमौर चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला गया. कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये. पहले से तैनात पुलिस ने बीच-बचाव किया. दोनो तरफ से जमकर नारेबाजी और झूमाझटकी हुई. […]

You May Like