जाने तू या जाने ना से स्टार बने इमरान खान की क्यूट बॉय इमेज ने दिल जीता, लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उनका करियर पटरी से उतार दिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे फिल्मों से दूर हो गए।
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान 13 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान खान सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं। चॉकलेटी बॉय इमेज और नेचुरल एक्टिंग के दम पर इमरान ने कम समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, लेकिन यह स्टारडम ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सका।
इमरान खान ने साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म युवाओं के बीच सुपरहिट साबित हुई। इमरान की क्यूट स्माइल, मासूमियत और सहज अभिनय ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद उन्हें इंडस्ट्री का अगला बड़ा रोमांटिक हीरो माना जाने लगा।
