नयी दिल्ली 15 जुलाई 2025 (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने ओडिशा में बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा की मौत के विरोध में मंगलवार को यहां ओडिशा भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई दिल्ली अध्यक्ष आशीष लांबा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा की मौत यौन उत्पीड़न और संस्थागत उपेक्षा के कारण हुई।
श्री लांबा ने कहा “यह आत्महत्या नहीं, भाजपा-एबीवीपी गठजोड़ द्वारा की गई संस्थागत हत्या है। एनएसयूआई तब तक शांत नहीं बैठेगी जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता।”
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
उल्लेखनीय है बालेश्वर फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा की मौत के मामले पर कांग्रेस और वामपंथी दलों ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान किया है।
Next Post
पहली तिमाही में कुल निर्यात बढ़कर 210.31 अरब डॉलर पर पहुंचा
Tue Jul 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में वस्तु एवं सेवा को मिलाकर देश का कुल निर्यात 5.94 प्रतिशत बढ़कर 210.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 198.52 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को […]

You May Like
-
6 months ago
जिला हाॅस्पीटल में माॅडयूलर ओटी का हुआ शुभारंभ
-
1 year ago
53 उप पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतर
-
1 year ago
सियाराम वेयरहाउस के अनियमितताओं की होगी जांच
-
3 months ago
जोबा गांव में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
