5 फरवरी को वड़ोदरा में खेला जाएगा डब्ल्यूपीएल 2026 का फ़ाइनल

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) डब्ल्यूपीएल 2026 का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा और इसका ख़िताबी मुक़ाबला वड़ोदरा में खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन के सभी मुक़ाबले दो वेन्यू – डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई और वड़ोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीजन का पहला मुक़ाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह पहली बार है जब डब्ल्यूपीएल जनवरी-फरवरी महीने में खेला जाएगा। इससे पहले तीनों सीजन का आयोजन फरवरी-मार्च के दौरान किया गया था।
डब्ल्यूपीएल के अब तक तीन सीजन में से दो सीजन मुंबई इंडियंस ने जीते हैं और वह इस समय डब्ल्यूपीएल की मौजूदा चैंपियन हैं। जबकि दूसरा सीजन स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीनों ही सीजन में उपविजेता रही है।

Next Post

दीप्ति को मिली 3.2 करोड़ की बड़ी राशि, फिर से यूपीडब्ल्यू की टीम में हुईं शामिल

Thu Nov 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा डब्ल्यूपीएल 2026 में फिर से यूपी वॉरियर्स की टीम से खेलेंगी। ऑक्शन में उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले 50 लाख रूपये की बोली लगाई और उसके बाद किसी और की बोली नहीं आई। ऐसा लगा कि डीसी को काफ़ी […]

You May Like

मनोरंजन