पहली तिमाही में कुल निर्यात बढ़कर 210.31 अरब डॉलर पर पहुंचा

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में वस्तु एवं सेवा को मिलाकर देश का कुल निर्यात 5.94 प्रतिशत बढ़कर 210.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 198.52 अरब डॉलर रहा था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि तिमाही के दौरान वस्तुओं का निर्यात 112.17 अरब डॉलर रहा जो अप्रैल-जून 2024 की तुलना में 1.92 प्रतिशत अधिक है। इसमें गैर-पेट्रोलियम निर्यात 94.77 अरब डॉलर बढ़कर 5.97 प्रतिशत पर पहुंच गया।
इस दौरान सेवा निर्यात 98.13 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 88.46 अरब डॉलर से 10.93 प्रतिशत अधिक है।
कुल आयात 230.62 अरब डॉलर रहा, जिससे देश का व्यापार घाटा कम होकर 20.31 अरब डॉलर हो गया। यह अप्रैल-जून 2024 में 22.42 अरब डॉलर रहा था।

Next Post

वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत मजबूत

Tue Jul 15 , 2025
मुंबई,15 जुलाई (वार्ता) विदेशों में शेयर बाजारों में मजबूती का असर मंगलवार को घरेलू बाजार पर भी देखा गया। लगातार चार दिन की गिरावट से उबरकर बीएसई का सेंसेक्स 317.45 अंक (0.39 प्रतिशत) की तेजी के साथ 82,570.91 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 113.50 […]

You May Like