ICC ने खोल दी बांग्लादेश की पोल

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा दावे को झूठ बताया। मुस्ताफिजुर रहमान के हटाए जाने और भारत में सुरक्षा चिंताओं को लेकर विवाद टी20 विश्व कप 2026 में जारी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में महज अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोमवार को दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप के लिए भारत जाने को लेकर उनके देश की विशिष्ट सुरक्षा चिंताओं को मान लिया है लेकिन खेल की वैश्विक संचालन संस्था ने उनके इस दावे को ‘सरासर झूठ’ बताया है।

बांग्लादेश ने सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भारत का दौरा करने में हिचकिचाहट जताई है और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने कुछ मैच सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की थी। यह विवाद तब बढ़ा जब बीसीसीआई के निर्देश पर तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किया गया।

Next Post

धवारी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ टेनिस बाल टूर्नामेंट का आगाज़ 

Tue Jan 13 , 2026
सम्मिलित होंगी शहर के 45 वार्ड की 48 टीमें, 14 दिनों तक चलेगा आयोजन सतना: शहर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के महापौर कप का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस 14 दिवसीय प्रतियोगिता में 45 वार्डों सहित कुल 48 […]

You May Like