धवारी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ टेनिस बाल टूर्नामेंट का आगाज़ 

सम्मिलित होंगी शहर के 45 वार्ड की 48 टीमें, 14 दिनों तक चलेगा आयोजन
सतना: शहर की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के महापौर कप का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस 14 दिवसीय प्रतियोगिता में 45 वार्डों सहित कुल 48 टीमें भाग ले रही हैं।राज्यमंत्री मप्र शासन श्रीमती प्रतिमा बागरी ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने मैदान में नारियल फोड़कर और टॉस उछालकर औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार और टूर्नामेंट के संयोजक श्रीराम मिश्रा सहित कई खेलप्रेमी व खिलाड़ी मौजूद रहे। कुल 48 टीमें हिस्सा ले रहीं यह प्रतियोगिता वार्ड स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें नगर के 45 वार्डों की टीमों के अलावा कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के संयोजक श्रीराम मिश्रा ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें अनुशासन व टीम भावना का विकास करना है। प्रतियोगिता नॉक-आउट आधार पर खेली जाएगी।
पहले दिन हुए 2 मैच
पहले दिन वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 22 के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। वार्ड 4 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 38 रन बनाए। जवाब में वार्ड 22 ने 4.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 39 रन बनाकर मैच जीत लिया। पहले दिन का दूसरा मैच राज्य कर्मचारी संघ और नगर निगम वॉरियर्स के बीच एक मैत्री मैच के रूप में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

Next Post

मोहम्मद रिजवान ने कराई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, मेलबर्न रेनेगेड्स ने क्रीज से वापस बुलाया

Tue Jan 13 , 2026
मोहम्मद रिजवान की धीमी पारी के बाद उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। मेलबर्न रेनेगेड्स ने कप्तान ने क्रीज से वापस बुलाया। पूरा पल और प्रतिक्रिया देखें VIDEO में। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान इन दिनों बिग बैग लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस लीग में भी […]

You May Like

मनोरंजन