नवरात्रि में विजय मार्केट में सजेगी नीम करौली बाबा की भव्य झांकी

भोपाल। नवरात्रि के अवसर पर विजय मार्केट में नीम करौली बाबा की भव्य झांकी तैयार की जा रही है। झांकी का निर्माण कार्य उत्साह के साथ तेजी से चल रहा है। गुरुवार को एलएन ग्रुप के डायरेक्टर एवं भेल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. एलएन मालवीय ने दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ झांकी का अवलोकन किया और तैयारियों की जानकारी ली।

इस दौरान दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील गंगवानी, प्रचार सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल और मंत्री मनोहर गेहनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति के अनुसार नवरात्रि के दौरान झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।

 

Next Post

खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई: तीन दुकानों से सैंपल लिए, 750 किलो घी-फैट जब्त

Thu Sep 24 , 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान गुणवत्ता, पैकेजिंग, लेबलिंग और भंडारण व्यवस्था की जांच की गई. बैरागढ़ स्थित सतगुरु कंपनी से प्रीमियम फिल्टर मूंगफली तेल का एक सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए खाद्य परीक्षण […]

You May Like