मोहम्मद रिजवान ने कराई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती, मेलबर्न रेनेगेड्स ने क्रीज से वापस बुलाया

मोहम्मद रिजवान की धीमी पारी के बाद उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। मेलबर्न रेनेगेड्स ने कप्तान ने क्रीज से वापस बुलाया। पूरा पल और प्रतिक्रिया देखें VIDEO में।

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान इन दिनों बिग बैग लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस लीग में भी मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती करवा दी। बिग बैग लीग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को धीमी बल्लेबाजी की वजह से जबरन रिटायर्ड आउट करवा दिया गया।

मोहम्मद रिजवान बिग बैश लीग 2025-26 में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेल रहे हैं। सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले में रिजवान को बल्लेबाजी के लिए चौथे स्थान पर भेजा गया था। रिजवान क्रीज पर गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखे। 23 गेंद पर 26 रनों की पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जरूर लगाया था, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट महज 113.04 का था, जो टीम की उम्मीदों के मुताबिक नहीं था।

Next Post

केंद्रीय जेल में मनाया गया युवा दिवस

Tue Jan 13 , 2026
सतना: केन्द्रीय जेल सतना में जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में सोमवार को जेल स्टॉफ व बंदियों ने स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया व इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया गया […]

You May Like

मनोरंजन