जबलपुर: जिला प्रशासन द्वारा गठित गरूड़ दल ने रांझी तहसील के कटियाघाट स्थित गोलू डेयरी का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम रांझी मोनिका बाघमारे के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण में डेयरी के कर्मचारी जानवरों के पानी की टंकी में रंगाई-पुताई करते पाए गए। गरूड़ दल की लगातार कार्रवाई के चलते डेयरी में साफ-सफाई भी देखी गई।
तहसीलदार रांझी मौसमी केवट ने बताया कि मौके पर खाद्य लाइसेंस, विद्युत मीटर और अन्य दस्तावेज मांगे गए, जिन्हें प्रस्तुत करने के लिए डेयरी मालिक को दो दिन का समय दिया गया। निरीक्षण में राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगर निगम और खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
