इंदौर: कनाडिया क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय चिराग पिता देवेंद्र निवासी मिलन हाइट्स, बिचौली मर्दाना के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक चिराग की हत्या का कारण आपसी पार्टनरशिप विवाद सामने आ रहा है। इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी विवेक जैन, निवासी बख्तावर रामनगर बताया जा रहा है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
कनाडिया थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हत्या और आपराधिक वारदातों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी मामले में जांच की जा रही है, बाद में बात करते है…
