राजा रघुवंशी हत्याकांडः विपिन ने नेपाल भागने के लगाए आरोप, सोनम ने किया खंडन

इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी और मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. विपिन ने सोनम के जमानत के बाद नेपाल भागने का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है, वहीं सोनम ने चैनल ईस्ट मोजो से बातचीत में इन आरोपों को खारिज कर खुद को शिलांग में मौजूद बताते हुए सभी जमानत शर्तों के पालन का दावा किया है.

सोनम ने कहा कि उनके खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं और वह शिलांग में ही रह रही हैं. उन्होंने इंदौर आने की किसी योजना से इनकार करते हुए कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वह निर्धारित शर्तों का पालन कर रही हैं. दूसरी ओर, विपिन रघुवंशी ने सवाल उठाया कि आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद सोनम सामने क्यों नहीं आईं और यह स्पष्टीकरण चार दिन बाद क्यों दिया. उन्होंने यह भी पूछा कि इस दौरान वह कहां थीं और पूरे घटनाक्रम पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग दोहराई.

जानकारी साझा करने से इनकार
मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील सुदीप राणा ने नेपाल से जुड़े आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सोनम शिलांग में ही मौजूद है और न्यायालय में पेश भी हुई है. उन्होंने बताया कि पूरक आरोप पत्र पर बचाव पक्ष ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है, जिसमें कुछ धाराओं के लागू होने पर आपत्ति दर्ज की गई है. वहीं, बचाव पक्ष की वकील प्रीति प्रधान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आरोपी के ठिकाने की जानकारी साझा करने से इनकार किया, लेकिन उसे शिलांग में सुरक्षित बताया

Next Post

दो आदान विक्रेताओं के लायसेंस निलंबित

Tue Jun 16 , 2026
जबलपुर: चरगवां रोड सिवनी टोला स्थित मेसर्स माँ कृपा कृषि केंद्र तथा निवास रोड धनपुरी स्थित मेसर्स कृषि उद्यम का लायसेंस निलंबित कर दिया गया है।उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि चरगवां रोड सिवनी टोला स्थित मेसर्स माँ कृपा कृषि केंद्र प्रोपराईटर का 11 जून को संभाग […]

You May Like