बच्चों के साथ शराब पीने वाला शिक्षक निलंबित

कटनी। शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का एक आपत्तिजनक वीडियो शुक्रवार को वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। वीडियो में शिक्षक को विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर शराब सेवन करते और बच्चों को भी शराब पीने के लिए प्रेरित करते हुए देखा गया। मामला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के संज्ञान में आते ही गंभीरता से लिया गया और तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पी.पी. सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए जिले के सभी 6 विकासखंडों में वीडियो भेजकर आरोपी शिक्षक की पहचान सुनिश्चित करने को कहा गया। पहचान की पुष्टि होते ही शुक्रवार 18 अप्रैल को डीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लाल नवीन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आदेश में उल्लेखित किया गया कि “बच्चों को शराब सेवन कराना एवं इसके लिए प्रेरित करना अत्यंत गंभीर, घोर लापरवाही का मामला है, जो न केवल शिक्षकीय पद की गरिमा को ठेस पहुँचाता है, बल्कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन है। यह कृत्य स्पष्ट रूप से कदाचार की श्रेणी में आता है।”

निलंबन की अवधि में लाल नवीन सिंह का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बड़वारा नियत किया गया है।

Next Post

गन्नई गांव में खेत में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर खाक

Fri Apr 18 , 2025
सिंगरौली। सरई तहसील क्षेत्र के गन्नई गांव में आज दिन शुक्रवार को गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। जिससे खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई है। स्थानीय लोगों में आग लगते देखा तो बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक में फसल पूरी तरह से जल […]

You May Like

Play sound