48 लाख के बकाया पर सख्ती: सीहोर-आष्टा के कई गांवों की बिजली सप्लाई बंद, समाधान योजना की तारीख बढ़ी

सीहोर. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जिले में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई तेज कर दी है. 48 लाख रुपए से अधिक के बकाया बिजली बिलों के चलते सीहोर और आष्टा संभाग के कई गांवों के ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति रोक दी गई है. विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, सीहोर वृत्त के सीहोर संभाग अंतर्गत कुड़ी, बिछौली और मोहनपुरा गांवों के ट्रांसफार्मरों पर 15.69 लाख रुपए की पूरी बकाया राशि थी. भुगतान नहीं होने पर संबंधित ट्रांसफार्मरों को बंद कर दिया गया. इसी तरह आष्टा संभाग के शंकरपुर, भीलखेड़ी, कोठरी, निपानिया, छापर, देहमत, हुसेनपुरखेड़ी, चिन्नौटा, अरोलिया, खड़ी, छायन और भानाखेड़ी गांवों के ट्रांसफार्मरों पर 32.61 लाख रुपए का शत-प्रतिशत बकाया होने के चलते इन गांवों की बिजली सप्लाई भी रोक दी गई है. ट्रांसफार्मर बंद कर देने से कई गांवों की बिजली बंद हो गई है. कंपनी ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ‘समाधान योजनाÓ के पहले चरण की समय-सीमा 31 जनवरी तक बढ़ा दी है. योजना के तहत बकाया बिजली बिलों के निपटान में छूट और सुविधाएं दी जा रही हैं. आष्टा संभाग के पीपलिया, सलारसी, छायन, हकीमपुर, नीलबड़, मिट्टूपुरा, छापर और अरनियाराम सहित कई गांवों में बिल भुगतान के लिए शिविर लगाए गए हैं. यहां उपभोक्ताओं को समाधान योजना की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

Next Post

छत्री परिसर में गिरने से मजदूर की मौत

Sat Jan 10 , 2026
ग्वालियर। कटोरा ताल स्थित छत्री परिसर में एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। मजदूर रवि प्रजापति एक मंदिर के जीर्णोद्धार काम में लगा था। करीब 30 फीट की ऊंचाई से उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा। सिर के बल गिरते ही उसकी मौके पर ही […]

You May Like