मड़ीखेड़ा बांध के चार गेट खोले, सिंध नदी में 830 क्यूमेक पानी छोड़ा, 20 गांवों में अलर्ट जारी

शिवपुरी: मड़ीखेड़ा बांध में जल स्तर तेजी से बढ़ने पर चार गेट खोल दिए गए हैं। सिंध परियोजना संभाग मड़ीखेड़ा के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बारिश को देखते हुए बीती देर शाम से नदी में 830 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।प्रशासन ने सिंध नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। इनमें मड़ीखेड़ा, धमकन, पचपेड़िया, कल्याणपुर, नानकपुर और सुल्तानपुर शामिल हैं।

मोहनी पिकअप वियर क्षेत्र के ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, पनघटा, मगरोनी और पुलाहा गांवों को भी सतर्क किया गया है।शिवपुरी-कोलारस क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं। कोलारस के रिजोदा गांव का मार्ग रपटा डूबने से बंद हो गया है। ग्रामीणों को स्कूली बच्चों को ट्रैक्टर से नाला पार कराना पड़ा।भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक के मुताबिक 1 जून से अब तक जिले में 1143.77 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

यह पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। पिछले साल इसी अवधि में 609.63 मिमी वर्षा हुई थी। नरवर क्षेत्र में सबसे अधिक 1653 मिमी और कोलारस में सबसे कम 894 मिमी बारिश हुई है। जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है।

Next Post

गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार 100 से अधिक बड़ी प्रतिमाओं के ऑर्डर

Sat Aug 23 , 2025
रायसेन:भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को दिन रात अंतिम आकार देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। दरअसल 27 अगस्त बुधवार को गणेश चतुर्थी को स्थापना होने से खरीददार इन प्रतिमाओं को लेने पहुंचने लगेंगे। नगर में आधा दर्जन स्थानों गंजबाजार, पाटनदेव, अर्जुन नगर दशहरा मैदान रोड़ रामलीला मैदान पर मूर्तिकार […]

You May Like