कैंडल मार्च के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने

रीवा, भाजपा द्वारा वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में सिरमौर चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला गया. कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये. पहले से तैनात पुलिस ने बीच-बचाव किया. दोनो तरफ से जमकर नारेबाजी और झूमाझटकी हुई.

कैंडल मार्च में सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. नई दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र गौरव वंदे मातरम गीत के अनादर के विरूद्ध जिले में विरोध प्रदर्शन किया गया. कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया. भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् के अपमान की घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया तथा सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम् के अपमान के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. झूमाझटकी की स्थित निर्मित हो गई और दोनो तरफ से नारेबाजी हुई. इस दौरान रीवा-रतहरा मार्ग में जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को अलग किया तब जाकर आवागमन बहाल हुआ.

Next Post

54 लाख से ज्यादा के लड्डू बिके-दर्शन की आज अलग व्यवस्था 

Sun Aug 16 , 2026
उज्जैन। 15 अगस्त को महाकाल मंदिर में देशभर से 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में बड़ी मात्रा में लड्डू खरीदे। एक दिन में 122.165 क्विंटल से अधिक लड्डुओं की बिक्री हुई। इससे समिति को 54 लाख […]

You May Like