इंदौर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. एक युवक ने परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठा दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम प्रीतम भील है, जिसने अपने गांव के ही ब्रजराज नामक युवक को अपनी जगह परीक्षा देने के लिए भेजा था.
जब परीक्षा केंद्र पर ब्रजराज के फिंगरप्रिंट लिए गए, तो वे पंजीकृत जानकारी से मेल नहीं खाए. संदेह होने पर जांच की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा में फर्जी तरीके से बैठा गया था. पुलिस ने प्रीतम भील को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. पूछताछ जारी है और अधिकारियों को संदेह है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. जिसको लेकर आगे की जांच में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.
