खरगे ने किया राष्ट्रपति का अपमान: भाजपा

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपमानित करने का आरोप लगाया है और कहा है कि उनका बयान कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “श्री खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उनका बयान कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शा रहा है।”

उन्होंने कहा कि श्री खरगे श्रीमती मुर्मु को मुर्मा जी बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को कोविड बुलाते हैं।

इतना ही नहीं वह श्रीमती मुर्मु को भू-माफिया बताते हैं और कहते हैं कि ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि श्री राहुल गांधी के इशारे पर रिमोट कंट्रोल वाले कांग्रेस अध्यक्ष आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं और इसको लेकर पूरा देश उनकी निंदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अपने हाथ में संविधान लेकर चलते हैं, लेकिन उन्हीं के इशारे पर श्री खरगे ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, जिसका आज भारत का हर नागरिक निंदा कर रहा है।

Next Post

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के पक्ष में भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Tue Jul 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) चुनाव आयोग के बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और अन्य प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं की ओर से उच्चतम न्यायालय में दायर याचिकाओं के विपरीत भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता एवं अधिवक्ता अश्विन उपाध्याय ने एक याचिका दायर […]

You May Like