कोख में मृत बच्चा लेकर भटक रही महिला 

सतना : पहली संतान इस दुनियां से आने से पहले मां की कोख में ही मृत हो गई. इस दुख को किसी तरह सहने की कोशिश में लगी महिला और उसके परिजनों के जख्मों को कुरेदने में अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. तीन दिन से मृत बच्चे को कोख में लेकर भटक रही मां को यह धौंस दी जा रही है कि या तो वे इंतजार करें या फिर किसी निजी नर्सिंग होम में चले जाएं.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के जैतवारा क्षेत्र अंतर्गत खुटहा मरवा निवासी 20 वर्षीय महिला अंशू कोल पहित सरमन 20 सितंबर की रात को जिला चिकित्सालय पहुंची थीं.

उन्हें जैतवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सतना रेफर यह बताकर किया गया था कि उनके पेट में मौजूद बच्चे की धडक़नें काफी कम हैं. जिा चिकित्सालय में जांच के बाद महिला को यह जानकारी दी गई कि गर्भ में मौजूद बच्चे की मौत हो चुकी है. यह सुनते ही महिला फफक कर रो पड़ी. उनका कहना था कि उनकी पहली संतान इस दुनियां में आने से पहले ही छोड़ कर चली गई.

लेकिन इस दुख के बाद महिला और उनके परिजनों की मुसीबतें और बढ़ती चली गईं. जिला चिकित्सालय के वार्ड क्र. 18 में भर्ती महिला पिछले 3 दिन से इंतजार कर रही है कि उसके पेट में मृत बच्चे को कब बाहर निकाला जाएगा. इस संबंध में परिजनों द्वारा हर रोज चिकित्सकों-नर्सिंग स्टॉफ से पूछा जा रहा है. लेकिन कोई ठोस जवाब देने के बजाए उल्टा उन्हें यह धौंस देकर चुप करा दिया जा रहा है कि यदि इंतजार नहीं करना है तो वे किसी निजी नर्सिंग होम में चले जाएं. बुधवार को इस मामले ने जब तूल पकडऩा शुरु किया तो अस्पताल प्रबंधन से लेकर प्रसूता विभाग के जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आए.

सेप्टिक पड़ सकता है भारीइतना गंभीर मामला होने के बावजूद भी एक ओर जहां अस्पताल प्रबंधक धीरेंद्र वर्मा और सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने जहां लगातार कन्नी काटते रहे. वहीं दूसरी ओर प्रसूता विभाग के जिम्मेदारों द्वारा यह बताया गया कि गर्भ में बच्चे की मौत के बाद सामान्य प्रसव में समय लग सकता है. लिहाजा पिछले 3 दिन से सामान्य प्रसव का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन अस्पताल का कोई भी जिम्मेदार यह नहीं बताना चाह रहा है कि यदि मृत बच्चा देर तक कोख में ही पड़ा रहेगा तो उससे फैलने वाले सेप्टिक से महिला के स्वास्थ्य पर कितना विपरीत असर पड़ सकता है.

Next Post

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; सीएम योगी द्वारा मृतकों को आर्थिक सहायता की घोषणा

Thu Sep 24 , 2026
ग्रेटर नोएडा 24 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग […]

You May Like