सीहोर। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर युवाओं ने 100 यूनिट रक्तदान कर मिसाल पेश की। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में युवतियों ने भी हिस्सा लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण जैसे आयोजन भी किए गए। बुधवार को चाणक्यपुरी स्थित कृष्णा सेलिब्रेशन गार्डन में “एक शाम खाटू वाले के नाम” भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें गुनगुन-गुंजन शाहगंज सहित कई भजन गायक प्रस्तुति देंगे। राठौर ने रक्तदाताओं का आभार जताया और जनसेवा को सर्वोपरि बताते हुए समाज के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
राठौर के जन्मदिन पर रक्तदान और भजन संध्या
