सुमित हत्याकांड: छह आरोपी गए जेल

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत सर्रापीपर में 16 और 17 मई को बदमाशों ने चाकू और तलवार से हमला कर सुमित चौधरी की हत्या कर दी थी। हत्याकांड में फरार छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिसे मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक गुरूचरण महोबिया 35 निवासी सर्रापीपर नई बस्ती रांझी ने बताया कि 16 व 17 मई की दरमियानी रात रात 3 बजे घर के बाहर हेमंत तिवारी, अभिषेक फ्रांसिस, मॉर्टिन अन्ना एवं मनोज तिवारी ने जातिगत रूप से अपमानित कर तलवार व चाकू से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी थी उसे बचाने के लिये सुमित चौधरी एवं शुभम चौधरी आये तो चारो ने सुमित व शुभम के साथ भी गमारपीट की थी। हत्या करने की नीयत से सुमित के सिर में चोट पहुंचा दी थी तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज केदौरान सुमित चौधरी की मौत हो गई थी। हत्याकांड के विरोध में परिजनों ने 18 मई को थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया था। मामले में पुलिस ने हेमंत तिवारी, अभिषेक फ्रांसिस, मॉर्टिन अन्ना, मनोज तिवारी, दिनेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी सिमोन फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Next Post

भाजपा-कांग्रेस की राजनीति हिन्दू-मुसलमान कराना: केजरीवाल

Tue May 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यधारा की राजनीति करने वाली दोनों पार्टियां हर समय सिर्फ हिन्दू-मुसलमान की राजनीति करती है। श्री केजरीवाल ने पार्टी के […]

You May Like