मान ने किया लोकतंत्र को शर्मसारः सचदेवा

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन लोकतंत्र को शर्मसार करने का आरोप लगाया है। श्री सचदेवा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह श्री मान विधानसभा में लड़खड़ाते हुए आये और लड़खड़ाती जुबान में विधानसभा में बोले लेकिन विधानसभाध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने उन्हें रोका नहीं, उससे उन पर (श्री संधवां) पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री आज हताशा में शराब पीकर विधानसभा में पहुंचे ,उससे स्पष्ट है कि उन्हें अब खुद भी पंजाब सरकार के स्थायित्व पर विश्वास नहीं है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री मान का शराब पी कर विधायी सदन में पहुंचने का यह पहला मौका नहीं था, वह पहले भी सांसद रहते हुए लोकसभा में नशे में आ चुके हैं और आज तो वह लड़खड़ाते हुए सदन में आये और नशे की हालत में बोलकर सभी मर्यादाएं लांघ दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ दिल्ली और देश की जनता श्री मान की हालत देख कर स्तब्ध है और चाहती है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अविलंब श्री मान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

.....

Next Post

समर कूल थीम कार्यक्रम ने बीएचईएल लेडीज क्लब में बिखेरी रौनक

Fri May 1 , 2026
भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा “समर कूल” थीम पर आधारित एक रंगारंग एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने रचनात्मकता, आपसी मेलजोल और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय रहीं, जबकि कस्तूरबा हॉस्पिटल की सीएमओ डॉ. पामेला सचदेव एवं स्वीटी […]

You May Like