आदिवासी लोक संस्कृति का प्रमुख पर्व भगोरिया का कुक्षी में खूब जमा रंग ,भाजपा-कांग्रेस ने निकाली गैर

 

कुक्षी।आदिवासी लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व भगोरिया हाट का रंग आज मंगलवार को यहां खूब जमा,आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी युवक युवतियां पारम्परिक वेशभूषा में ढोल मांदल के साथ भगोरिया में सम्मिलित होने के लिए सज धज कर यहां पहुँचे.महिलाएं, बच्चे एवं युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे जंहा पर भगोरिया की मस्ती में मस्त होकर आदिवासी बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर रीति -रिवाज के साथ भगोरिया पर्व मनाया।राजनीतिक दलों ने अपने झंडे-बैनर, ढोलों पर प्रदर्शित कर शक्ति परीक्षण करने में कोई कसर बाकी नही रखी। विधायक हनी बघेल के नेतृत्व में क्षेत्र के कांग्रेस जनों के साथ क्षेत्र के आदिवासियों भारी भरकम भीड़ के साथ विधायक कार्यालय से डीजे ढोल मांदल के साथ गैर निकाली जिसमें पर्व की मस्ती में नाचते झूमते हुए लोग मेला ग्राउंड पहुंचकर तकरीबन मांदल दलों का स्वागत कर विधायक हनी बघेल व अर्जुन सिंह बघेल ने 30 मांदल दल को 1-1 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व भाजपाइयों ने कृषि उपज मंडी से परंपरागत गेर निकाली इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में शामिल आदिवासियों के साथ आदिवासी वेशभूषा में पूर्व विधायक मुकाम सिंह कीराडे,रंजना बघेल,नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान,प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल,ग्रामीण मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार,नगर मंडल अध्यक्ष यूवराज सेप्टा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पप्पू देसाई,जयदीप गुंजाल,लोकेश सरदार,पार्षद संजय सीरवी,लक्ष्मण बघेल आदि लोग गेर में शामिल होकर ग्रामीण अंचलों से आये विभिन्न ढोल एवं नृत्य दलो का स्वागत कर पुरुस्कृत किया।मेला आधुनिकता के रंग में रंगा नजर आया जहाँ युवाओं ने जमकर सेल्फी भी ली।

Next Post

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

Tue Mar 11 , 2025
इंदौर. प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर नई डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया गया, जिसमें 10 डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं. एमवाय एधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि पहले से अस्पताल में 8 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध थीं, अब यह संख्या बढ़कर 18 हो […]

You May Like