प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण

इंदौर. प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर नई डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया गया, जिसमें 10 डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं.

एमवाय एधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि पहले से अस्पताल में 8 डायलिसिस मशीनें उपलब्ध थीं, अब यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है. साथ ही, डायलिसिस की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी. इस कार्यक्रम में इंदौर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के रीजनल बिजनेस हेड पंकज श्रीवास्तव और रोटरी क्लब इंदिरा नगर बेंगलुरू की डायरेक्टर सुप्रिया कंधातरी मुख्य अतिथि रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने की. मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा कि मरीजों को सस्ता और उत्तम इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. यह सुविधा रोटरी क्लब इंदिरा नगर बेंगलुरू की पहल और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से संभव हुई है. कार्यक्रम में डॉ. जमरा, डॉ. धर्मेंद्र झावर, डॉ. जे के वर्मा, श्री पीयूष जैन (पूर्व प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब), मिस्टर सूद (पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस), डॉ. नीला नहर और अस्पताल के कई कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

खेल प्रशाल रख- रखाब के अभाव में खराब हो रहा

Tue Mar 11 , 2025
इटारसी। श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल में विभिन्न खेलों के तीन प्रशिक्षकों सहित सात लोगों के स्टाफ की स्वीकृति है, लेकिन मौके पर हालात एकदम विपरीत हैं। रख-रखाव और देखरेख के अभाव में करोड़ों का यह स्टेडियम खराब हो रहा है, इसमें लगी ओपन जिम बेकार हो गयी है, कमरो […]

You May Like